सच्चाई के पथ पर चलकर देश को विकसित बनाना है, पुरखों के मूल्यों के संग आगे बढ़कर आने वाले कल को समृद्ध बनाना है, झूठ से गिरकर क्यों हम अपनी नज़रों से गिर जाएं, भविष्य के स्वर्ण महल की जड़ को क्यों कमजोर बनाएँ, आओ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, व्यापार को भ्रष्टाचार से मुक्त करें, जीवन के हर पहलू को सत्यक और सशक्त करें।